बुलंद शहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न स्थानों पर चार दर्जन से अधिक मुकदमों में नामजद कुख्यात आरिफ की संपत्ति पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्णिमा सिंह और एसडीएम खुर्जा की मौजूदगी में आरिफ के मकान को सील कर उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि आरिफ के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर 48 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मकान सील किया गया और संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बुलंदशहर: डीएम के आदेश पर कुख्यात आरोपी आरिफ का मकान सील, संपत्ति कुर्क
RELATED ARTICLES


