बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर रोड पर गांव ऐंचाना के पास बाइक के सामने गीदड़ आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है।
आपको बता दें कि हापुड़ जिले के गांव बछैड़ा कला निवासी 21 वर्षीय मोनिस बाइक से बीबीनगर के पास एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह सैदपुर रोड पर गांव ऐंचाना के पास पहुंचा तभी बाइक के सामने अचानक गीदड़ आ गया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बाइक के सामने अचानक गीदड़ आने से हादसा हुआ। फिलहाल घायल की हालत में सुधार है।
बाइक के सामने गीदड़ आने से खाई में गिरा युवक, घायल
RELATED ARTICLES



