बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने मंगलवार को बुलंदशहर के शांति दीप होटल में भव्य ‘एकता सम्मेलन’ आयोजित किया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
आपको बता दें कि सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद किसान, मजदूर और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों को लक्ष्य बनाकर अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं, गन्ना भुगतान, बिजली, सिंचाई और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दे आज भी गंभीर बने हुए हैं। रालोद इन मुद्दों को मजबूती से उठाकर जनता की आवाज बनने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने की अपील की। एकता सम्मेलन के जरिए रालोद ने बुलंदशहर में न केवल संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया, बल्कि 2027 के चुनावी रण की तैयारियों का भी स्पष्ट संकेत दे दिया।
बुलंदशहर: रालोद ने एकता सम्मेलन किया आयोजित, एकता सम्मेलन में गूंजी 2027 की हुंकार
RELATED ARTICLES



