बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बुधवार की देर रात आई तेज आंधी से जेके सीमेंट प्लांट में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत इंद्रजीत की मौत हो गई। गार्ड के मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया तथा युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मृतक 34 वर्षीय इंद्रजीत कासिमपुर रोड स्थित शाथा प्लांट में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले तीन सालों से जेके सीमेंट प्लांट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बुधवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान वह सिक्योरिटी केबिन के पास मुस्तैद थे। प्लांट के ऊपर हिस्से में लगा लोहे का भारी भरकम तीन शेड आंधी के कारण उखड़ गया और युवक के ऊपर आ गिरा। इस दौरान युवक को समझने का मौका नहीं मिला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 1 घंटे बाद जब सुपरवाइजर वहां पहुंचे तो उन्होंने युवक को मृत पाया। सुपरवाइजर ने गार्ड के मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मौत की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक की पहचान डिबाई तहसील के गांव बदरपुर के रूप में हुई है। युवक अपने पीछे 31 वर्षीय पत्नी रूपवती और 4 साल की मासूम बेटी जानवी को छोड़ गए हैं।
लोहे का टीन शेड गिरने से गार्ड की मौत
RELATED ARTICLES



