Friday, June 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरनया नवेला भ्रष्ट सिपाही बुलंदशहर निवासी विवेक कुमार 35 हजार की रिश्वत...

नया नवेला भ्रष्ट सिपाही बुलंदशहर निवासी विवेक कुमार 35 हजार की रिश्वत लेता गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के रहने वाले विवेक कुमार ने डेढ़ महीने पहले ही खाकी पहनी थी। धन इकट्ठा करने के चक्कर में उन्होंने हत्यारोपियों को सजा देने की बजाय रिश्वत मांगना शुरू कर दिया। रिश्वत के दौरान सिपाही विवेक कुमार शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर में तैनात थे। बरेली से आए एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने उन्हें महज 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया और सिपाही विवेक कुमार को घसीटते हुए अपने साथ ले गई।
आपको बता दें कि सिपाही ने खाकी पहने से डेढ़ महीने पहले शपथ ली थी कि ‘मैं शपथ लेता हूँ कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करूँगा…’। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रिश्वतखोर सिपाही विवेक कुमार को पहली तैनाती मिली थी। शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर में तैनाती मिलने के बाद सिपाही विवेक कुमार जल्दी अमीर बनना चाहते थे। अमीर बनने के चक्कर में उन्होंने रिश्वत लेने का काम शुरू किया। थाना जैतीपुर में तैनाती के दौरान सिपाही ने एक मामले में हत्यारोपियों को फोन कर रिश्वत के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद हत्यारोपी ने एंटी करप्शन से मामले की शिकायत कर दी। गुरुवार को हत्यारोपी सुंधाशु ने सिपाही विवेक कुमार को फोन किया तो सिपाही विवेक कुमार ने जैतीपुर थाने स्थित अपनी बैरक में बुलाया। वहां जैसे ही सिपाही विवेक कुमार ने 35 हजार रुपए की रिश्वत थमी तभी बरेली से आए एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने उन्हें दबोच लिया जिसके बाद सिपाही विवेक कुमार काफी घबरा गया, लेकिन एंटी करप्शन की टीम उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments