बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी से शुरू हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कहोराम मचा है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महेश सैनी के रूप में हुई है। महेश सैनी और शिवम सैनी के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आए शिवम सैनी ने महेश सैनी को गोली मार दी। गोली लगते ही महेश जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना जहांगीराबाद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रही हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
RELATED ARTICLES


