Sunday, June 21, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: जर्जर पुलिया का निर्माण कार्य रुकने से ग्रामीण हो रहे परेशान

स्याना: जर्जर पुलिया का निर्माण कार्य रुकने से ग्रामीण हो रहे परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना तहसील के गांव वैराफिरोजपुर में रजवाहे पर बना रहे पुल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। काम बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रजवाहे के अंदर से पानी पार करते हुए भी देखे गए हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनमोहन सिंह का कहना है कि कर्मचारियों को निर्माण पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा की सामग्री और मजदूर की व्यवस्था की जा रही है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराकर इसे पूरा कराया जाएगा।
आपको बता दें कि गांव वैराफिरोजपुर में सिंचाई विभाग ने पुराने जर्जर पुलिया को तोड़कर नई पुलिया का निर्माण शुरू किया था, लेकिन कुछ दिन बाद यह कार्य रोक दिया गया। इससे ग्रामीणों को रजवाहे पर आवागमन में कठिनाई हो रही है। कार्य के ठप होने से सैकड़ो ग्रामीण और किसान रोजाना परेशान है। मजबूरन उन्हें तीन किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर रजवाहे के अंदर पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनमोहन सिंह ने बताया की सामग्री और मजदूर की व्यवस्था कर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments