बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में नवीन गल्ला, फल एवं सब्जी मंडी के सचिव नाहर सिंह को बुधवार को मेरठ से आए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों एक लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। मंडी सचिव नाहर सिंह जेल में बंद है और अब जेल से बाहर आने के लिए तड़प रहा है।
आपको बता दें कि कालिंदी कुंज कॉलोनी निवासी अतुल गुप्ता ने बताया कि उनके गेहूं व चावल की आढ़त है और दशहरा गांव में फ्लोर मिल है। मिल के लिए भी वे गेहूं की खरीदारी खुर्जा मंडी से करते हैं। उनका आरोप है कि मंडी सचिव नाहर सिंह पिछले 1 महीने से उन पर लाइसेंस निरस्त करने के नाम पर दबाव बना रहे थे। नोटिस को माफ करने के लिए सचिव नाहर सिंह ने एक लाख रूपए के रिश्वत की मांग की जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। मामले को लेकर 19 जून को एंटी करप्शन टीम मेरठ ने फोन कर पीड़ित से घटनाक्रम की जानकारी ली और इसके बाद भ्रष्ट सचिव नाहर सिंह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बुधवार की दोपहर पीड़ित ने जब रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह को एक लाख रूपए दिए तो एंटी करप्शन की टीम ने यह गतिविधि अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद रिश्वतखोर नाहर सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने धर दबोचा। इस दौरान कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। कार्यालय में मौजूद लिपिक, सहायक लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर वहां से भाग गए। रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह अब जेल से बाहर आने के लिए बेचैन है। रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।
रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह जेल से बाहर आने के लिए तड़प रहा है
RELATED ARTICLES


