बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, गुरुवार, 25 जून-2026 को निर्जला एकादशी मनाई गई और घर-घर महिलाओं और पुरुषों ने जल, फल, वस्त्र आदि का दान किया। श्रद्धालुओं ने निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु-लक्ष्मी का पूजन कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।
मान्यता है कि निर्जला एकादशी के दिन भोर में स्नान करके भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और जल से भरा घड़ा, फल, सुहाग सामग्री, जूता-चप्पल आदि दान करने से भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं जिससे परिवार में खुशहाली आती है। ऐसे में बुलंदशहर जिले के गांव रघुनाथपुर में लोगों ने शरबत का वितरण किया। वहीं लोगों ने शरबत पीकर काफी राहत महसूस की। यह आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।
निर्जला एकादशी पर लोगों ने किया शरबत का वितरण
RELATED ARTICLES


