Thursday, June 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरएक महीने में पकड़े गए तीन रिश्वतखोर चर्चाओं में

एक महीने में पकड़े गए तीन रिश्वतखोर चर्चाओं में


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर रिश्वतखोरी का अड्डा बन गया है। जून माह में बुलंदशहर जिले में तैनात दो रिश्वतखोर पकड़े गए है, जबकि तीसरा रिश्वरखोर बुलंदशहर जिले का रहने वाला है उसने शाहजहांपुर जिले में ड्यूटी के दौरान रिश्वत ली थी। जिसे एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा था।
खुर्जा: रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह
एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ मंडी समिति से संबद्ध खुर्जा में तैनात मंडी निरीक्षक नाहर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद मंडी विभाग में हड़कंप मच गया। नाहर सिंह के पास बुलंदशहर मंडी का अतिरिक्त प्रभार भी था और वह वर्तमान में खुर्जा मंडी के प्रभारी सचिव के रूप में कार्यरत था। रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह मूल रूप से 909, सेक्टर 16 वसुंधरा, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
शिकारपुर: कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात रिश्वतखोर जितेंद्र कुमार
शिकारपुर मंडी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार ने 1.20 लाख रूपए के भुगतान के बदले मात्र दस हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने मामले की जांच की और रिश्वतखोर कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को पकड़ने के लिए जाल फैलाया। जैसे ही रिश्वतखोर कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार ने दस हजार रूपए की रकम अपने हाथों में ली तो एंटी करप्शन ने कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद रिश्वतखोर कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार के पसीने छूट गए, लेकिन एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया।
बुलंदशहर निवासी विवेक कुमार नया नवेला बना सिपाही
बुलंदशहर जिले के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव शिवनगर धूंसरी का रहने वाला 33 वर्षीय विवेक कुमार को महज डेढ़ महीने पहले ही यूपी पुलिस में तैनाती मिली थी। सिपाही विवेक कुमार शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाने में तैनात थे। नया नवेला बना सिपाही अपने भविष्य को दाओ पर लगा बैठा। सिपाही बनने के बाद ही विवेक कुमार ने रिश्वत का कारोबार शुरू कर दिया और एक मामले में हत्यारोपियों को फोन कर रिश्वत का दबाव बनाया था। हत्यारोपियों ने परेशान होकर मामले की शिकायत बरेली एंटी करप्शन से कर दी जिसके बाद 11 जून 2026 को सिपाही विवेक कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने 35 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments