बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली चाय के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना थोक व्यापारी की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने टाटा कंपनी के रैपर में पैक की जा रही संदिग्ध चाय पत्ती बरामद की। मामले में तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जबकि करीब 40 किलो चाय पत्ती जब्त कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, टाटा कंपनी की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवीन बंसल बरीपुरी की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में टाटा ब्रांड के पैकेट और उनमें भरी गई संदिग्ध चाय पत्ती मिली। अधिकारियों को आशंका है कि ब्रांडेड कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली चाय बाजार में बेची जा रही थी। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मौके से तीन नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बरामद लगभग 40 किलो चाय पत्ती को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
खुर्जा: नवीन बंसल बरीपुरी की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 40 किलो चायपत्ती जब्त
RELATED ARTICLES


