बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के एनएच-34 पर एक ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर यातायात भी प्रभावित हो गया जिसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार का है जब नेशनल हाईवे-34 पर एक ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई, जबकि ऑटो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ई-रिक्शा व ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत, दो मौत, तीन घायल
RELATED ARTICLES


