Tuesday, June 30, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरनाली में गोबर बहाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला,...

नाली में गोबर बहाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, फायरिंग से गांव में मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर मकन्दपुर में एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक पक्ष के युवक ने तमंचे से फायरिंग भी कर दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत नाली में गोबर बहाने को लेकर हुई थी। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक युवक पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया गया। हालांकि, फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments