Tuesday, June 30, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरगंगा स्नान कर घर लौट रहे मां-बेटे की अज्ञात वाहन की टक्कर...

गंगा स्नान कर घर लौट रहे मां-बेटे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत व 10 वर्षीय पौत्र घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में गंगा स्नान कर घर लौट रहे मां-बेटे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई व 10 वर्षीय पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घर में मातम छा गया। वहीं घर में चल रही गोद भराई की रस्म निरस्त कर दी गई और खुशियां मातम में बदल गई।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब छतारी क्षेत्र के गांव बुढांसी के रहने वाले विजय बाबू ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे मां रामश्री, बड़े भाई हरीश बाबू और उनका बेटा 10 वर्षीय भानू अनूपशहर में गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे। स्नान करने के बाद वहां से घर लौटते समय सुबह करीब आठ बजे अलीगढ़ हाईवे पर थाना छतारी क्षेत्र में नारायणपुर नहर पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मां रामश्री को मृत घोषित कर दिया तथा बड़े भाई हरीश बाबू और भतीजे की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। रास्ते में हरीश बाबू की मौत हो गई वही भतीजे भानू को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घर पर चल रही थी गोदभराई की रस्म
घर में सोमवार को बेटी मुस्कान की गोदभराई की तैयारियां चल रही थी। हलवाई भोजन बनाने में जुटे थे और मेहमान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके थे। तभी सड़क हादसे में मुस्कान के पिता हरीश बाबू और दादी रामश्री की मौत की खबर पहुंची। यह सूचना मिलते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और खुशियों का माहौल पलभर में चीख-पुकार में बदल गया। हरीश बाबू के भाई विजय बाबू ने बताया कि मुस्कान का रिश्ता अहमदगढ़ में तय हुआ था। हादसे के बाद गोदभराई का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments