बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी नई मंडी क्षेत्र के स्याया-बुलंदशहर मार्ग पर इमलिया गांव के पास एक बस की साइड लगने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार अनिल कुमार और उनकी पत्नी रानी, निवासी औरंगाबाद मामूली रूप से चोटिल हो गए।
बताया गया कि अनिल कुमार अपनी पत्नी रानी को दवा दिलाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इमलिया गांव के पास पीछे से गुजर रही बस की साइड उनकी बाइक से लग गई जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों को संभाला गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
दवा दिलाकर लौट रहे दंपति की बाइक को बस ने मारी साइड, बाल-बाल बची जान
RELATED ARTICLES


