बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित माइका बनाने वाली डाल्टन फैक्ट्री में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान एक महिला कर्मचारी अचानक मिक्सर मशीन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान रेखा निवासी पहासू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रेखा फैक्ट्री में काम कर रही थी तभी अचानक वह मिक्सर मशीन में फंस गई। गंभीर हादसे में उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और भाई फैक्ट्री पहुंच गए। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सिकंदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: मिक्सर मशीन में फंसकर महिला कर्मचारी की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री में मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


