Thursday, July 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजिला जज, डीएम व एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण, किशोर गृह से लेकर...

जिला जज, डीएम व एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण, किशोर गृह से लेकर जिला जेल तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिला जज संजय सिंह, जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग सेल की मासिक गोष्ठी आयोजित कर संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद तीनों वरिष्ठ अधिकारियों ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे बाल अपचारियों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। अधिकारियों ने सम्प्रेक्षण गृह प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments