Wednesday, July 1, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरसांप के डसने से व्यक्ति की मौत

सांप के डसने से व्यक्ति की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहरा में खेत पर चारा लेने गए युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
आपको बता दें कि गांव लोहरा के रहने वाले 40 वर्षीय अमरपाल पुत्र सियाराम सुबह अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments