बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव मुनि में मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा 10 वर्षीय मासूम बच्चा करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में मातम छा गया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार का है जब 10 वर्षीय बच्चा कन्हैया घर के बाहर खेल रहा था तभी कन्हैया ने खेलते-खेलते पास खड़े एक लोहे के बिजली के खंभे को छू लिया। इस दौरान खंभे में करंट उतरा हुआ था जिसकी चपेट में आकर बच्चा घायल हो गया। आसपास मौजूद बच्चों ने जब शोर मचाया तो शोर की आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग मौके पर दौड़े जिन्होंने बच्चे को खंभे से अलग किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनि ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कन्हैया उनका इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
करंट की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत
RELATED ARTICLES


