बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। डीएम ने सिकंदराबाद और अनूपशहर के उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
सिकंदराबाद के एसडीएम दीपक पाल को हटाकर उनकी जगह दिनेश कुमार सिंह को नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं अनूपशहर की एसडीएम प्रियंका कुमारी के स्थान पर अरुण वर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी के साथ सिकंदराबाद तहसील में चर्चित कथित रिश्वत प्रकरण में भी प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में एसडीएम के स्टेनो जितेंद्र को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपी गई है, जो मामले की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे।
बुलंदशहर में भ्रष्टाचार पर डीएम का बड़ा एक्शन, सिकंदराबाद और अनूपशहर के एसडीएम हटाए
RELATED ARTICLES


