Friday, October 23, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरचोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कब्जे से एक जोड़ी के कुण्डल...

चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कब्जे से एक जोड़ी के कुण्डल व बाइक बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर पुलिस ने महिला से कुंडल लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए पीली धातु के कुंडल व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 15 अक्टूबर को थाना बीबीनगर क्षेत्र में एक महिला को बातों में लगाकर उसके कुंडल चोरी कर लिए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ राजू उर्फ संटौला पुत्र हनीस निवासी मौहल्ला आफताफ कॉलोनी डासना थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद व सुहेल पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मौहल्ला आफताफ कॉलोनी डासना थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। थाना बीबीनगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments