बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित बिलसूरी-चंदेरू बिजली उपकेंद्र पर शराब पार्टी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस 33 सेकंड के वीडियो ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो मंगलवार रात का है। वीडियो में तीन लोग बिजली उपकेंद्र परिसर के भीतर बैठकर शराब पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहे तीनों व्यक्ति उसी बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी बताए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में बिजली उपकेंद्र के जेई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सिकंदराबाद: बिजली उपकेंद्र बना ‘शराब पार्टी’ का अड्डा, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


