बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर एसएसपी एवं एसपी हापुड़ द्वारा संयुक्त रुप से आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बुलन्दशहर एवं हापुड़ से होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा संयुक्त रुप से जनपद बुलन्दशहर एवं हापुड़ से होकर गुजरने वाले प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों एवं गंगा एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबन्ध, डायवर्जन प्वाइंट, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में गहनता से वार्तालाप की गयी।
निरीक्षण के दौरान मार्गों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके हेतु सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
बुलंदशहर एसएसपी व हापुड़ एसपी ने आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत मार्गो का किया स्थलीय निरीक्षण
RELATED ARTICLES


