Friday, July 3, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरअन्तर्जनपदीय शातिर चोर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

अन्तर्जनपदीय शातिर चोर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम की अन्तर्जनपदीय शातिर चोर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस, बाइक व सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए है।
आपको बता दें कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध दिल्ली, मथुरा एवं बुलन्दशहर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट एवं चोरी आदि के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी द्वारा 29 जून 2026 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित एक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 349/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि 02 जुलाई 2026 की रात को थाना जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम देहात गांव जलीलपुर से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार 01 व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका तथा बदमाश द्वारा बाइक को तेजी से मोड़कर नहर की पटरी की ओर जाने वाले रास्ते पर भगाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिलस गई, पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिंकल पुत्र संजीव निवासी ग्राम रामगढ थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments