बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के ग्राम पंचायत शेरपुर माजरा गंगरौल के गांव दाउदपुर में पीडब्लूडी द्वारा करीब 30 साल पहले बनाई गई सड़क अब जर्जर हो चुकी है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। बारिश के दिनों में तो हालत इतनी खराब हो जाते हैं कि ग्रामीणों समेत अन्य लोग भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। वही दाउदपुर के रहने वाले देवेंद्र सोलंकी का कहना है कि उन्होंने सिकंदराबाद के विधायक से भी इस विषय पर चर्चा की विधायक ने जिला पंचायत निधि से धन प्राप्त न होने के कारण सड़क निर्माण में देरी की बात कही है।
आपको बता दें कि पी डब्लूडी द्वारा गांव दाउदपुर में लगभग 30 साल पहले सड़क का निर्माण कराया था जो अब जर्जर हो चुकी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बाइक सवार समेत पैदल चल रहे ग्रामीण भी चोटिल हो जाते है। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि दाउदपुर से किसान इंटर कॉलेज तक की सड़क का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो वह गांव के मुख्य रास्ते पर ‘जनप्रतिनिधियों गांव में प्रवेश वर्जित है’ का बोर्ड लिखकर लगा देंगे।
गांव दाउदपुर में करीब 30 साल पहले बनी सड़क हुई जर्जर
RELATED ARTICLES


