बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुगरासी में मारपीट व छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि राहुल, नन्हे, विशाल, रोहित और सोनू उर्फ सोनम ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि बचाने के लिए आई परिवार की महिला के साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की गई। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमारपीट व छेड़छाड़ के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
0
30
Previous article
RELATED ARTICLES


