Friday, October 16, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपिता मे की डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या

पिता मे की डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू कोतवाली क्षेत्र के गांव पठान टोला में पिता द्वारा डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि गुरुवार डेढ़ वर्षीय बच्चे की माँ गांव में खाना मांगने गई थी। घर पर मौजूद पिता ने बच्चों के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पहासू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी पिता इमरान को हिरासत में ले लिया है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments