बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के सैदपुर रोड पर शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मेहरबानपुरा निवासी 26 वर्षीय अफरोज पुत्र हशमत अली के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो युवक के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान मिले। उसका मोबाइल फोन भी रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।
गुलावठी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत को हादसा मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
गुलावठी: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच मे जुटी
RELATED ARTICLES


