बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तीन निरीक्षक और नौ दरोगाओं समेत 105 पुलिस कर्मियों के कार्यों में फेरबदल किया है। अधिकारी द्वारा किए गए फेरबदल से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। यह सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए जानना बताए गए हैं।
आपकप बता दें कि एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मानीटरिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार त्रिपाठी को वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय को प्रभारी मानीटरिंग सेल, पुलिस लाइन से निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी यूपी 112 बनाया गया है। साथ ही प्रभारी वाचक एसएसपी उप निरीक्षक तारा सिंह को प्रभारी नारकोटिक्स सेल, उप निरीक्षक अनेखेलाल को थाना अगौता से एसएसआइ अगौता, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनूप कुमार दीक्षित को रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी धर्मपुर कोतवाली डिबाई, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह को कोतवाली शिकारपुर से कस्बा शिकारपुर चौकी प्रभारी, औरंगाबाद थाने से उप निरीक्षक जीत सिंह को चौकी प्रभारी पिपाला थाना औरंगाबाद, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक शिवा कुमार व रोहित कुमार को थाना खुर्जा देहात और दीपक चाहर व सचिन कुमार को थाना औरंगाबाद स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी के बताया कि इसके अलावा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 95 पुरुष व महिला मुख्य आरक्ष और आरक्षियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
एसएसपी ने तीन निरीक्षक और नौ उप निरीक्षक समेत 105 पुलिसकर्मियों के कार्यों में किया फेरबदल
RELATED ARTICLES


