बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर से दो स्वास्थ्य अफसर व एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा उपचार देने के लिए लगाई गई है। पहले चरण में एक विशेषज्ञ 17 जुलाई और दूसरा चरण में एक विशेषज्ञ व फार्मासिस्ट 8 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा में लगे शिविर में सेवा देंगे।
आपको बता दें कि बाबा अमरनाथ की यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए बुलंदशहर जिले के दो स्वास्थ्य अवसर समेत एक फार्मासिस्ट की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना की पहले चरण में 17 जुलाई तक बालटाल के दोमेल गेट पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दूसरे चरण में 17 जुलाई से आठ अगस्त तक सीएचसी गुलावठी से डॉ. अरूण कुमार व पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात फार्मासिस्ट पवन कुमार की ड्यूटी लगी है।
जिले के दो स्वास्थ्य अफसर समेत एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगी अमरनाथ यात्रा में
RELATED ARTICLES


