Sunday, July 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरनौकरी का झांसा देकर विदेश भेजा, मलेशिया में फंसे युवक को पुलिस...

नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजा, मलेशिया में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): भारतपोल (BHARATPOL) पोर्टल के माध्यम से मलेशिया में फसे एक व्यक्ति को वापस लाया गया। अवगत कराना है कि 12 जून 2026 को वादिया नौशीन रिजवी निवासी मौहल्ला शान्ति नगर भूड थाना कोतवाली नगर ने थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी कि अभियुक्तगण फजलू निवासी मौ० शान्ति नगर भूड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर व अकबर इलाही तैमुर नगर नई दिल्ली द्वारा उसके पति साहब रिजवी को कम्पयूटर आपरेटर की नौकरी लगवाने के बहाने 02 लाख रुपये लेकर मलेशिया भेज दिया लेकिन उसके पति द्वारा फोन पर उसे बताया गया कि कम्पनी द्वारा उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है तथा बंधुआ मजदूर बनाकर उससे जबरन काम करा रहे है। इस सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर मुअसं- 19/26 धारा 318(4), 352 बीएनएस व 66,66डी आईटीएक्ट पंजीकृत किया गया है।
उक्त के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा भारतपोल (BHARATPOL) पोर्टल के माध्यम से पत्राचार कर मलेशिया पुलिस से सम्पर्क किया गया तथा थाना साइबर क्राइम पुलिस के अथक प्रयास से पीडित साहब रिजवी को सकुशल वापस भारत लाया गया। पीडित व उसके परिजनो द्वारा बुलन्दशहर पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है। साइबर क्राइम पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तो के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments