Monday, July 6, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरडिबाई: युवक के एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद पत्नी की रिपोर्ट भी...

डिबाई: युवक के एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद पत्नी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक के एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद अब उसकी 21 वर्षीय पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब दोनों पति-पत्नी का उपचार एआरटी सेंटर से प्रारंभ हो गया है तथा उनके दोनों बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
आपको बता दें कि डिबाई क्षेत्र के एक गांव के निवासी यह दंपती टैटू बनाने का कार्य करते हैं। युवक ने एक साल पहले अपने दोनों हाथों पर टैटू बनवाए थे। पिछले छह महीनों में उसकी तबियत बिगड़ने लगी और वजन कम होने लगा। चिकित्सकों को दिखाने के बाद युवक ने अलीगढ़ में एचआइवी की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की भी जांच कराई वो भी पॉजिटिव आई। इसके बाद वह कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. हेमंत रस्तोगी ने बताया कि संक्रमित दंपती का एआरटी सेंटर से इलाज शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां सड़क किनारे टैटू आर्टिस्ट एक ही सुई का उपयोग करते हैं, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना होती है। इसलिए टैटू बनवाने से बचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments