Tuesday, July 7, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरकबाड़ी की दुकान में कूमल कर हजारों की चोरी

कबाड़ी की दुकान में कूमल कर हजारों की चोरी


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के आजाद रोड स्थित कबाड़ी की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया और चोर दुकान में कूमल कर हजारों रुपए की चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों पर चोरी के आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस में मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि छतारी में लाल गढ़ी गेट के सामने उनकी कबाड़े की दुकान है। शनिवार की रात को चोरों ने दुकान में कूमल कर सात किलोग्राम तांबा, एक इनवर्टर और अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दुकान में कूमल हुआ व सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेजा रहे है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी नवाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments