Tuesday, July 7, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरकूलर में पानी डालने के दौरान करंट की चपेट में आए पूर्व...

कूलर में पानी डालने के दौरान करंट की चपेट में आए पूर्व सभासद, मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर के रहने वाले पूर्व सभासद 50 वर्षीय थान सिंह की करंट की चपेट में आने से रविवार देर शाम मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सोमवार को पूर्व सभासद परिवार सहित वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले थे। उनकी मौत से तीर्थ यात्रा स्थगित कर दी गई।
आपको बता दें कि मामला रविवार की देर शाम का है। जब नगर के मोहल्ला चौधरी खेल निवासी कुमरपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई पूर्व सभासद थान सिंह कूलर में पानी डाल रहे थे। तभी अचानक करंट की चपेट में आकर वह बेहोश हो गए। इस दौरान परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें संयुक्त चिकित्सालय डिबाई ले गए। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उनके छोटे भाई का कहना है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और शनिवार को परिवार के साथ गांव आए हुए थे। सोमवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाना था, लेकिन बड़े भाई पूर्व सभासद थान सिंह की मौत से तीर्थ यात्रा स्थापित कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments