बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गढिया चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइको की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामला सोमवार की शाम का है। अगौता का रहने वाला 26 वर्षीय निखिल सैनी मार्केट में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान करता था। निखिल सैनी शाम करीब पांच बजे किसी कार्य से गढिया चौराहे पर गया था। वहां से वापस लौटते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद निखिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने मेरठ हायर सेंटर रेफर किया है। घायल युवक की पहचान गांव रैना निवासी लीलू के रूप में हुई है।
दो बाइकों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत, व्यापारी की मौत व दूसरा घायल
RELATED ARTICLES


