बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन मार्ग पर अवैध रूप से संचालित होटलों पर मंगलवार को गाज गिर गई। बिना मानचित्र स्वीकृत और सराय अधिनियम के तहत चलने वाले होटल को सील किया गया है। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
आपको बता दें कि एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि टैना के सीकरी रोड पर संचालित तीन होटल में देह व्यापार में लिप्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सतर्क हुआ और नायब तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता के नेतृत्व में संयुक्त टीम जांच करने गई थी। जांच के दौरान तीनों होटल ने सराय अधिनियम के तहत अनुमति नहीं ली थी जिसके बाद तीनों होटलों को सील करने की कार्यवाही की गई।
बुलंदशहर: प्राधिकरण ने बिना मानचित्र स्वीकृत के चल रहे तीन होटल सील
RELATED ARTICLES


