Wednesday, July 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: विशाखापट्टनम जासूसी मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी व एटीएस का...

बुलंदशहर: विशाखापट्टनम जासूसी मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी व एटीएस का अब्दुल कादिर कारोबारी के घर छापा, जांच जारी


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की ईंटारोड़ी गली में बुधवार की सुबह एनआईए और एटीएस की टीम ने कारोबारी अब्दुल कादिर व उसके दो भाइयों के घर पर छापा मारा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एटीएस की टीम ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम ने जाते ही दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि विशाखापट्टनम जासूसी मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) व एटीएस की टीम बुलंदशहर नगर के ईंटारोड़ी गली में अब्दुल कादिर कारोबारी के घर पर पहुंची और छापेमार कार्यवाही की। टीम ने पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया और उनके घर पर रखे सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। टीम ने कारोबारी अब्दुल कादिर के दोनों भाइयों फैजल और बिलाल के यहां भी दबिश दी। कार्यवाही की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल और जिला पुलिस के जवान मौके पर मुस्तैद हैं। जांच के दौरान किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि अभी तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आए हैं। फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments