बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में 20 करोड रुपए की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से मंगलवार को विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इन विकास कार्यों में नगर की सड़के, नाली समेत अन्य कार्य शामिल है।
आपको बता दें कि 20 करोड रुपए की लागत से नगर क्षेत्र में 150 विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें नगर की सड़के, नाली, इंटरलॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ निर्माण और नालियों की स्लैब कार्य शामिल है। मंगलवार को जंक्शन मार्ग पर फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल्स व पांच कॉलोनी में सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि तय समय सीमा में कार्य करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
खुर्जा: 20 करोड़ की लागत से होंगे 150 विकास कार्य
RELATED ARTICLES


