बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): अयोध्या के श्रीराम मंदिर की दान पात्र से चोरी के विरोध में बुलंदशहर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और भाजपा के विरोध में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
आपको बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता विरोधी नारे लगाते हुए निकले थे। सीओ स्याना और सीओ खुर्जा के नेतृत्व में कई थानों के पुलिस फोर्स ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डीएवी कॉलेज के पास रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला रुकने पर जिलाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस शुरू हो गई तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से श्रीराम मंदिर में हुई दान चोरी के मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की और श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
श्रीराम मंदिर में हुई चोरी के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा का किया विरोध
RELATED ARTICLES


