बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के साइबर थाने में तैनात दरोगा मनेंद्र सिंह ने एक बैंक खाते के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्यवाही खाते में ठगी की धनराशि आने पर की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बैंक खाते के खिलाफ आठ जनपदों व राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं।
आपको बता दें कि साइबर धोखाधड़ी के लिए प्रयोग किए जा रहे एक बैंक खाते के खिलाफ साइबर थाने में तैनात दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दरोगा ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर पाया गया कि जिले के बैंक खाते में साइबर ठगी की धनराशि आ रही है। जांच में सामने आया है कि बैंक खाते के खिलाफ चंडीगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, कर्नाटक, उड़ीसा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु व तेलंगाना में भी शिकायत दर्ज हैं। जब बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर की जांच की गई तो यह मोबाइल नंबर मांडु आश्रम मवाना रोड स्थित गांव इंचौली निवासी कृष्णा विरक्त के नाम पर है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
धोखाधड़ी के लिए प्रयुक्त बैंक खाते के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, अन्य जनपदों व राज्यों में भी दर्ज है शिकायत
RELATED ARTICLES


