बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। कस्बा पहासू में जनता इंटर कॉलेज के पास लोहार का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक मजदूर की साइकिल और बैटरी चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका है।
पीड़ित का कहना है कि उसकी साइकिल और बैटरी उसके रोज़गार का साधन थी। चोरी के कारण उसे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पहासू थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुलंदशहर: मजदूर की साइकिल और बैटरी चोरी, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
RELATED ARTICLES


