बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंगों द्वारा घर में घुसकर दो बहनों को पीटने का मामला सामने आया है। मारपिटाई में दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि नगर के रहने वाली रचना ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी बहन पूजा घर में काम कर रहे थे। तभी लक्की व जीते गाली देते हुए घर में घुस आए और लक्की ने सिर में ईट मार दी। जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी जीते ने पूजा के बाल खींचते हुए दीवार में सिर मार दिया और जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपी ओमवीर डंडा लेकर आया और दोनों बहनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दबंगों ने दो बहनों को जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


