बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र का एक सीसीटीवी मंगलवार को जमकर वायरल हो रहा था। सीसीटीवी में आप देख सकते है कि रोड पर खड़ी मैक्स के पिछले हिस्से से बाइक टकराई थी। हादसे के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां 17 वर्षीय किशोर सत्यम को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि हादसे का एक सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीसीटीवी को अगर ध्यान से देखा जाए तो एक सरकारी विभाग की गाड़ी सड़क पर रूकती है। इसके पीछे एक पिकअप भी रुकता है तभी बाइक पर सवार होकर आ रहे दो किशोरो ने अचानक बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे पिकअप से जा भिड़ी। इस दौरान दोनों किशोर बाइक से उतरकर सड़क किनारे चले गए और एक-दूसरे का हाल जाने लगे। इसके बाद घायल 17 वर्षीय किशोर सत्यम को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय सत्यम थाना अहार क्षेत्र के गांव हसनपुर का रहने वाला है। किशोर वर्तमान में अनूपशहर क्षेत्र के गांव बिरौली स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। सत्यम का दो दिन पहले ही क्षेत्र के आरडीपीडी स्कूल में 11वीं कक्षा में दाखिला हुआ था। हादसे के समय किशोर सत्यम मंगलवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने ममेरे भाई गोलू 14 वर्षीय के साथ बाइक से घर लौट रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा की गाड़ी ने पीछे चल रही एक पिकअप गाड़ी को इशारा करके सड़क पर ही चेकिंग के लिए रुकवाया जिस कारण यह हादसा हुआ।
वहीं एआरटीओ प्रवर्तन नीतू सिंह का कहना है कि ट्रैफिक के चलते हमारी गाड़ी रुकी थी। उसके पीछे चल रहा पिकअप भी रुक गया तभी पिकअप के पीछे से अचानक आवाज आई। हमने गाड़ी से उतर कर देखा तो एक छात्र के खून निकल रहे थे उसे अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।
सड़क हादसे में घायल किशोर ने तोड़ा दम
RELATED ARTICLES


