बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामला बुधवार का है। गांव हजरतपुर में पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। एक युवक के सिर में धारदार हथियार से वार किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, धारदार हथियार से एक युवक घायल
RELATED ARTICLES


