Thursday, July 9, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरचोरों ने फौजी के मकान को बनाया निशाना, नकदी व लाखों के...

चोरों ने फौजी के मकान को बनाया निशाना, नकदी व लाखों के जेवरात चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन में चोरों ने एक फौजी के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। मामले में पीड़ित ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रवीन ने बताया कि वह सेना में सूबेदार हैं। घर में कुछ नकदी और जेवरात रखे हुए थे। मंगलवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की। घटना के समय वह मेरठ गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया तो सीसीटीवी फुटेज में कुछ चोर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments