बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से भरी पिकअप ने बाइक सवार पीएसी जवान को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रशांत जाटव निवासी गांव जवासा थाना खानपुर के रूप में हुई है। प्रशांत 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर भट्टे के सामने यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जवान की अचानक हुई मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बुलंदशहर: ट्रांसफार्मर से भरी पिकअप की टक्कर से पीएसी जवान की दर्दनाक मौत, चालक फरार
RELATED ARTICLES


