बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.83 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मेरठ निवासी सतीश भारद्वाज को गिरफ्तार किया है जो फर्जी फर्म बनाकर करंट अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहा था।पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 27 महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच में आरोपी के बैंक खाते में करीब 1.83 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इस गिरोह के तार उड़ीसा, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों से जुड़े पाए गए हैं, जहां साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोपी का साथी कृष्ण विरक्त पहले से ही जेल में बंद है। वहीं गिरफ्तार सतीश भारद्वाज के खिलाफ भी दिल्ली और गाजियाबाद में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। साइबर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और ठगी की रकम के स्रोतों की जांच में जुटी हुई है।
बुलंदशहर साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, 1.83 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा
RELATED ARTICLES


