Thursday, July 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर पर लगाए उसकी बहन व उसके पुत्र को गायब...

पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर पर लगाए उसकी बहन व उसके पुत्र को गायब करने के आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वलीपुरा के रहने वाले एक युवक ने हिस्ट्रीशीटर पर आरोप लगाया है कि हिस्ट्रीशीटर ने उसकी बहन व उसके पुत्र को गायब किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आपको बता दें कि गांव वलीपुरा के रहने वाले मुन्ना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन सलमा अपने मामा जाकिर के घर आती-जाती रहती थी। वहां पर गांव गंगेरूआ निवासी आस मोहम्मद उर्फ आंसू का भी आना-जाना था, जो देहात कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पीड़ित का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने उसकी बहन को प्रेम जाल में फसाया और शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर हिस्ट्रीशीटर ने उसे अपनी पत्नी के रूप में मान लिया। बाद में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर आस मोहम्मद महिला व अपने बेटे को लेकर राजस्थान चला गया।वहां उनकी सलमा से कोई बातचीत नहीं कराई गई। आस मोहम्मद के वापस आने पर जब उससे सलमा एवं अजनान के बारे में पूछा गया तौ उसका कहना था कि उसने सलमा और बच्चे को टेम्पो में बैठा दिया था, उसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं है। आरोप है कि आस मोहम्मद और उसके भाई इमरान ने उसकी बहन सलमा और भांजे अजनान को गायब कर दिया है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments