बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बारिश का सिलसिला जारी है। मूसलधार बारिश से लोग काफी परेशान हैं। बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव मुड़ाखेड़ा में एक मस्जिद की पुरानी दीवार ढहने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मस्जिद के दीवार के सहारे पॉलिथीन का तंबू लगाकर रहता था और मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। हादसे के समय परिवार के सदस्य तंबू के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी बारिश से कमजोर ही दीवार अचानक उन पर गिर गई। दीवार गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकाला गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है तथा मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सलीम और आजिब के रूप में हुई है। घायलों में सलीम की पत्नी 50 वर्षीय फुल्लो, 11 वर्षीय बेटी जैनब, 15 वर्षीय बेटी नजरीन तथा 16 वर्षीय रिजवान शामिल है।
मस्जिद की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल व दो की हुई मौत
RELATED ARTICLES


