बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में सर्विस केबल को ठीक करते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। संविदा लाइनमैन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है। दोपहर करीब दो बजे गांव किला के उपभोक्ता के सर्विस केबल खराब होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर संविदा लाइनमैन मौके पर पहुंचे और संविदा लाइनमैन सर्विस केबल को ठीक करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। संविदा लाइनमैन को जैसे ही करंट लगा तो मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद संविदा लाइनमैन को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संविदा लाइनमैन की पहचान थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहपुर बुजुर्ग निवासी 26 वर्षीय शनि पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। राजवीर ऊर्जा निगम में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। एसडीओ अविनाश चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से पर परिजनों में मातम छाया हुआ है।
सर्विस केबल ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत
RELATED ARTICLES


